AQI
Sign In

By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company's Terms & Conditions and Privacy Policy.

Ram Mandir Bhumi Pujan: संघ मुख्यालय नागपुर में बनी पिंगले और सिंघल की रंगोली

नागपुर के 20 चौराहों पर संस्कार भारती ने रामलला और अयोध्या से जुड़ी 20 रंगोलियां बनाई नागपुर . अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को अभिजीत मुहूर्त में भूमिपूजन किया. इसी के साथ राम मंदिर के निर्माण का रास्ता साफ हो गया. इस पावन अवसर का आनंद देशभर […]

Ram Mandir Bhumi Pujan: संघ मुख्यालय नागपुर में बनी पिंगले और सिंघल की रंगोली
| Edited By: | Updated on: Aug 05, 2020 | 7:20 PM
Share
  • नागपुर के 20 चौराहों पर संस्कार भारती ने रामलला और अयोध्या से जुड़ी 20 रंगोलियां बनाई

नागपुर . अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को अभिजीत मुहूर्त में भूमिपूजन किया.

इसी के साथ राम मंदिर के निर्माण का रास्ता साफ हो गया. इस पावन अवसर का आनंद देशभर में दिखाई दिया.

अयोध्या आंदोलन की गंगोत्री बने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नागपुर स्थित मुख्यालय में संस्कार भारती की ओर से इस आंदोलन में अहम भूमिका निभाने वाले स्व. अशोक सिंघल और मोरोपंत पिंगले का चित्र रंगोली बनाकर साकार किया गया. साथ ही नागपुर के 20 चौराहों पर संस्कार भारती ने रामलला और अयोध्या से जुड़ी 20 रंगोलियां बनाई.

रामनवमी पर नागपुर में तीन से चार शोभायात्रांए निकाली जाती हैं लेकिन कोरोना महामारी के चलते इस वर्ष प्रशासन की ओर से धार्मिक आयोजनों पर प्रतिबंध लगाया गया था.

रामजन्म का आनंद न मना पाने की टीस नागपुरवासियों के मन में थी. नतीजतन अयोध्या में आयोजित भूमिपूजन समारोह का जश्न नागपुर में पूरे उत्साह के साथ मनाया गया.

नागपुर के महल इलाके में स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक मुख्यालय और रेशमबाग में स्थित डॉ. हेडगेवार स्मृति मंदिर को सजाया गया है.

भूमिपूजन की पूर्वसंध्या से ही यह दोनों भवन रौशनी से सराबोर नजर आ रहे हैं. संस्कार भारती के कलाकारों ने महाल स्थित संघ मुख्यालय में सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत के कक्ष के सामने विश्व हिन्दू परिषद के तत्कालीन अध्यक्ष अशोक सिंघल और तत्कालीन अखिल भारतीय बौद्धिक प्रमुख स्व. मोरोपंत पिंगले का चित्र रंगोली के माध्यम से साकार किया.

इस रंगोली को साकार करने वाले कलाकारों ने बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ राम मंदिर आंदोलन की गंगोत्री रहा है. इसी गंगोत्री से स्व. अशोक सिंघल और स्व. मोरोपंत पिंगले ने राम जन्मभूमि आंदोलन में अहम भूमिका निभाई थी. यह दोनों महानुभाव आज हमारे बीच उपस्थित नहीं हैं लेकिन उनके त्याग, बलिदान और कार्य को नमन करने के लिए यह रंगोली बनाई गई है. इसी के साथ संघ मुख्यालय के प्रांगण में अयोध्या में प्रस्तावित राम मंदिर की रंगोली बनाई गई.

संस्कार भारती का अनुठा उपक्रम

संस्कार भारती के चंद्रकांत घरोटे, रोहिणी घरोटे, गजानन रानडे, दीपा हरदास, प्रांतमंत्री आशुतोष अडोणी के नेतृत्त्व और मार्गदर्श में संस्कार भारती के कलाकारों ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए 200 किलो रंगोली और 300 किलो गुलाल का इस्तेमाल करते हुए शहर के विभिन्न चौराहों पर राम मंदिर से जुड़ी रंगोलियां बनाई. शिवाजी पुतला चौराह, बडकस चौक आदि स्थानों पर मिठाई का वितरण हुआ. बीजेपी के स्थानीय विधायक गिरीश व्यास, कृष्णा खोपडे, प्रवीण दटके की ओर से 500 किलो लड्डू बाटे गए.

हिन्दुस्थान समाचार/मनीष