AQI
Sign In

By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company's Terms & Conditions and Privacy Policy.

सुरेश रैना ने राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार के लिए चयनित होने पर रोहित शर्मा को दी बधाई

पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना ने शनिवार को रोहित शर्मा को खेल के सर्वोच्च पुरस्कार राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार के लिए चयनित होने पर बधाई दी है. रोहित को 29 अगस्त को देश के सबसे बड़े खेल पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा. रैना ने ट्वीट किया,”बधाई हो रोहित भाई, आप वास्तव में इसके हकदार […]

सुरेश रैना ने राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार के लिए चयनित होने पर रोहित शर्मा को दी बधाई
| Edited By: | Updated on: Aug 22, 2020 | 5:12 PM
Share

पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना ने शनिवार को रोहित शर्मा को खेल के सर्वोच्च पुरस्कार राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार के लिए चयनित होने पर बधाई दी है. रोहित को 29 अगस्त को देश के सबसे बड़े खेल पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा.

रैना ने ट्वीट किया,”बधाई हो रोहित भाई, आप वास्तव में इसके हकदार हैं. आपने भारत को कई बार गौरवान्वित किया है. अभी कई और कीर्तिमान बनाने बाकी हैं!”

दाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा यह प्रतिष्ठित पुरस्कार जीतने वाले चौथे क्रिकेटर हैं. उनसे पहले सचिन तेंदुलकर, महेन्द्र सिंह धोनी और विराट कोहली इस प्रतिष्ठित पुरस्कार को जीत चुके हैं.

रोहित के अलावा, मरियप्पन टी, (पैरा-एथलेटिक्स), मनिका बत्रा (टेबल टेनिस), विनेश फोगाट (कुश्ती) और रानी रामपाल (हॉकी) को इस साल राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा. तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा और महिला ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा को इस साल अर्जुन पुरस्कार मिलेगा.

राष्ट्रीय खेल पुरस्कार जिसमें राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार, अर्जुन पुरस्कार, द्रोणाचार्य पुरस्कार और ध्यानचंद पुरस्कार शामिल हैं, को भारत के राष्ट्रपति द्वारा हर साल 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस पर राष्ट्रपति भवन में प्रदान किया जाता है.

हालांकि, इस साल, कोरोना वायरस महामारी के कारण पुरस्कार समारोह का आयोजन वर्चुअल किया जा सकता है.

हिन्दुस्थान समाचार/सुनील