जम्मू-कश्मीर के नये उप राज्यपाल मनोज सिन्हा श्रीनगर रवाना

TV9 Bangla Digital | Edited By: TV9 Bangla

Aug 06, 2020 | 4:13 PM

जम्मू, 06 अगस्त (हि.स.). भाजपा के वरिष्ठ नेता मनोज सिन्हा को गिरीश चंद्र मुर्मू के इस्तीफे के बाद जम्मू कश्मीर का नया उप राज्यपाल बनाया गया है.वह दिल्ली से श्रीनगर के लिए रवाना हो गए हैं. बुधवार की देर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू का इस्तीफा मंजूर कर लिया […]

जम्मू-कश्मीर के नये उप राज्यपाल मनोज सिन्हा श्रीनगर रवाना

Follow Us

जम्मू, 06 अगस्त (हि.स.). भाजपा के वरिष्ठ नेता मनोज सिन्हा को गिरीश चंद्र मुर्मू के इस्तीफे के बाद जम्मू कश्मीर का नया उप राज्यपाल बनाया गया है.वह दिल्ली से श्रीनगर के लिए रवाना हो गए हैं.

बुधवार की देर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू का इस्तीफा मंजूर कर लिया था. उसके बाद मनोज सिन्हा को जम्मू कश्मीर का नया उप राज्यपाल बनाया गया है.

जम्मू-कश्मीर के पुनर्गठन होने के बाद बीते 31 अक्टूबर 2019 को मुर्मू ने जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल का पद संभाला था.लेकिन अनुच्छेद-370 हटाने की प्रथम वर्षगांठ पर बुधवार देर शाम उन्होंने इस्तीफा दे दिया.माना जा रहा है कि मुर्मू की केंद्र में किसी बड़े पद पर नियुक्ति हो सकती है.

भाजपा के वरिष्ठ नेता मनोज सिन्हा मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में रेल राज्यमंत्री रहे हैं. 2014 के चुनाव में भी उन्होंने समाजवादी प्रत्याशी शिवकन्या कुशवाहा को हराया था.

वहीं मनोज सिन्हा के उप राज्यपाल पद पर नियुक्ति के बाद जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट कर कहा कि कल रात एक या दो नाम थे, जिनके नाम सामने आए थे, उनमें इनका नाम नहीं था.आप इस सरकार पर हमेशा भरोसा कर सकते हैं कि पहले लगाए गए किसी भी कयास के विपरीत ही फैसला लेती है.

हिन्दुस्थान समाचार/बलवान/बच्चन

Next Article